राष्ट्रीय (01/09/2014) 
यूपी से 23 पाकिस्तानी गायब
लखनऊ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रह रहे 23 पाकिस्तानी नागरिक लापता हैं। एक खबर के मुताबिक मेरठ मंडल के कमिश्नर भूपेंद्र सिंह ने यूपी के सभी जिलों के डीएम को लेटर भेजकर इन पाकिस्तानियों को सर्विलांस के जरिए ट्रेस करने का निर्देश दिया है।
गायब हुए पाकिस्तानियों में से 9 मेरठ में, 3 गाजियाबाद में, 6 हापुड़ में, 3 बुलंदशहर में और एक-एक गौतमबुद्धनगर और बागपत में रह रहे थे। कमिश्नर की ओर से भेजे गए लेटर में इनके आईएसआई की गतिविधियों में शामिल होने की आशंका जताई गई है। कमिश्नर ने ऐसे लोगों पर नजर रखने को कहा है, जो अचानक मालामाल हो गए हैं। उनकी इनकम के स्रोत का पता लगाने के आदेश दिए गए हैं।
मदरसों पर पैनी निगाह रखने को कहा गया है। इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेजों में पढऩे वाले कश्मीरी छात्रों पर भी नजर रखी जाएगी। बांग्लादेशियों की भी पहचान करने को कहा गया है। आशंका जताई जा रही है ये सभी किसी आतंकी गतिविधी में शामिल हैं। इससे पहले भी कई आतंकवादी पाकिस्तान से आकर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बसे। 2008 दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी करीम टुंडा को पिछले साल गिरफ्तार किया गया। वह अपने तीन पाकिस्तानी साथियों के साथ कई साल पहले बुलंदशहर आया था। इस साल 22 अगस्त को मेरठ से एक शख्स को गिरफ्तार किया गया।

Copyright @ 2019.