राष्ट्रीय (01/09/2014) 
हत्यारोपी हथियार सहित गिरफ्तार
दिनांक 30.08.2014 को श्री रामसिंह पुत्र मोमराज निवासी विवेक बिहार कालौनी कस्बा व थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर ने थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर पर सूचना दी कि दिनांक 29/30.08.2014 की रात्रि में अभियुक्त मोनू पुत्र रामपाल निवासी फायर स्टेशन कस्बा व थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दषहर अपने 3-4 साथियो के साथ मिलकर उसके घर में घुसकर उसके पुत्र सतेन्द्र उर्फ राहुल की गोली मारकर हत्या कर दी है। जिसके सम्बन्ध में थाना खुर्जा नगर पर मु0अ0सं0-684/2014 धारा 452,302,504 भादवि पंजीकृत हुआ। 
        उपरोक्त घटना के हर बिन्दु पर मंथन कर घटना के अनावरण हेतु थानाप्रभारी खुर्जा नगर को आवश्यक निर्देश दिये गये थें। जिसमे दिनांक 31.08.2014 को थाना खुर्जा नगर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि उपरोक्त हत्या की घटना को अंजाम देने वाला अभियुक्त मोनू विवेक बिहार कालौनी में देखा गया है। स्थानीय पुलिस इस सूचना को गम्भीरता से लेते हुए विवेक बिहार कालौनी से अभियुक्त मोनू गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की है।
गिरफतार अभियुक्त -
1.    मोनू पुत्र रामपाल निवासी फायर स्टेशन कस्बा व थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर।
बरामदगी-
1.    01 तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस (हत्या में प्रयुक्त)।
        उपरोक्त गिरफतार अभियुक्त से मृतक सतेन्द्र उर्फ राहुल ने 1 लाख 20 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे तथा मृतक सतेन्द्र द्वारा ब्याज न देने पर उसकी हत्या की थी। अभियुक्त की निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। शेष अभियुक्तो की तलाश जारी है। उपरोक्त गिरफतारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खुर्जा नगर पर मु0अ0सं0-690/2014 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।        
अनिल कुमार सिंह 
9412429401
Copyright @ 2019.