राष्ट्रीय (02/09/2014) 
मोदी ने दिया 'थ्री डी फार्मूला
टोक्यो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जापान में आज चौथा दिन है। उद्यमियों की संस्था जापान-इंडिया एसोसिएशन को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि निवेश के लिए भारत से बढिय़ा जगह कोई दूसरा नहीं है।  इस दौरान उन्होंने थ्री डी का फॉर्मूला दिया यानि डेमोक्रेसी, डेमोग्राफी और डिमांड।
जापान के व्यापारियों से कहा कि जो चमत्कार आप जापान में 10 साल में कर सकते हैं, वही चमत्कार भारत में आप 2 साल में कर सकते हैं। भारत में इस तरह की संभावनाएं हैं।
श्री मोदी ने कहा कि भारत में अब कोई लालफीता शाही नहीं है। वहां आपके लिए रेल कॉरपेट बिछा है। उन्होंने जापान के व्यापारियों से कहा कि वो भारत आए, उनका स्वागत है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आपको हार्डवेयर में महारत हासिल है। लेकिन सॉफ्टवेयर के अभाव में हार्डवेयर भी अधूरा है। अगर दोनों एक साथ आ जाएं तो हमलोग विकास के दौर में बहुत ही आगे जा सकेंगे। मोदी ने कहा कि उन्हें ये बताया गया है इंडो-जापान एसोसिएशन की इस बैठक में ये पहला मौका है जब इतनी भीड़ उमड़ी है। यह संकेत है कि भारत 'इस्ट की पॉलिसी पर आगे बढ़ रहा है, और जापान 'लुक एट इंडिया की पॉलिसी का पालन कर रहा है। मोदी ने कहा कि भारत और जापान के संबंध अटल विहारी बाजपेयी के प्रधानमंत्री बनने से और भी मजबूत हुआ। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब साल 2007 में जापान दौरे से गुजरात लौटे थे तो उन्होंने जापान की तर्ज पर पॉलिसी को लागू किया था। जापान दौरे के अनुभव को गुजरात में लागू किया। उन्होंने कहा कि मैं जापान इसलिए आया हूं कि मैं आपको आशवस्त कर सकूं कि अगर आपको व्यापार के लिए जापान से बाहर देखना हो तो आपको इधर उधर देखने की जरूरत नहीं है।

Copyright @ 2019.