राष्ट्रीय (02/09/2014) 
जापान के सम्राट अकीटो से मिलेंगे पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जापान दौरे का आज चौथा दिन है। पीएम मोदी आज सुबह टोक्यो के सैकेड हार्ट यूनिवर्सिटी पहुंचे। यहां उन्होंने छात्रों से मुलाकात की और उन्हें संबोधित किया। पीएम मोदी ने महिलाओं को आगे बढ़ाने की बात कही और कहा कि एशियाई देशों में महिलाएं राष्ट्र प्रमुख बनती रही हैं।
अपने संबोधन में मोदी ने भारत-जापान रिश्तों की मजबूती की मिसाल दी और पर्यावरण की रक्षा के बारे में लोगों से जागरूक होने के अपील की। प्रधानमंत्री मोदी के जापान दौरे का आज आखिरी दिन है। आज वो जापान के शाही इम्पीरियल पैलेस जाएंगे। जहां वो सम्राट अकीटो से मिलेंगे। इसके बाद जेटेरो और निक्केई अखबार के समारोह में पीएम मोदी का भाषण होगा। दोपहर में जापान इंडियन एसोसिएशन के समारोह में पीएम मोदी भाषण देंगे। साथ ही वो टोक्यो में विवेकानंद कल्चरल सेंटर का उद्धाटन करेंगे। दौरे के आखिर में करीब दोपहर तीन बजे के बाद वो जापान में रह रहे भारतीय लोगों से मुलाकात करेंगे।
Copyright @ 2019.