राष्ट्रीय (02/09/2014) 
नगरीय निकाय चुनाव के संबंध में 4 सितंबर गुरूवार को छत्तिसगढ कांग्रेस की बैठक
रायपुर/02 सितंबर 2014। प्रदेश कांग्रेस की 41 सदस्यीय कार्यकारणी की आवश्यक बैठक 4 सितंबर गुरूवार को दोपहर 12 बजे आहूत की गयी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश  बघेल और कांग्रेस विधायक दल के नेता टी.एस. सिंहदेव इस बैठक में नगरीय निकाय चुनाव के संदर्भ में पार्टी आलाकमान से मिले निर्देषों की जानकारी सभी कार्यकारणी सदस्यों को देंगे और पार्टी की रणनीति पर भी विचार किया जायेगा। इस बैठक में प्रदेश  कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और कांग्रेस विधायक दल के नेता टी.एस. सिंहदेव के साथ-साथ कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्षगण, महामंत्रीगण सहित प्रदेश कांग्रेस कार्यकारणी के सभी 41 सदस्यगण भाग लेंगे।
Copyright @ 2019.