राष्ट्रीय (02/09/2014) 
कांग्रेस की स्थिति खिसियानी बिल्ली खम्बा नोचे जैसी.सतीश उपाध्याय
नई दिल्ली, 2 सितम्बर।  दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय ने कहा है कि दिल्ली में कांग्रेस एक बिखरा हुआ दल बना चुका है और प्रदेश कांग्रेस के नाम पर दिल्ली के दो पूर्व मंत्री शीला सरकार के काल में हुये भ्रष्टाचार पर लीपापोती करने के लिए पार्टी मंच का उपयोग करते हैं।
श्री उपाध्याय ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविन्दर सिंह लवली और विधायक दल के नेता श्री हारून यूसुफ से पूछा है कि आज वह निजी विद्युत डिस्काॅमों द्वारा बिजली दर या स्वीकृत लोड प्रभार बढ़ाने पर घडि़यालू आंसू बहा रहे हैं जबकि इन्हीं दोनों के मंत्री काल में दिल्ली सरकार ने निजी विद्युत डिस्काॅमों को तेज भागते मीटरों की शिकायतों को अनदेखा कर हर तरीके की लूट खसोट की खुली छूट दी थी।
श्री उपाध्याय ने कहा है कि डीडीए द्वारा प्रस्तुत आवास योजना-2014 जिसके अंतर्गत लगभग 25,000 फ्लैट उपलब्ध कराये जा रहे हैं पर कांग्रेस नेता श्री अरविन्दर सिंह लवली का यह कहना कि भाजपा ने इस योजना से गरीबों के फ्लैट पाने के सपनों को तोड़ा है खिसयानी बिल्ली जैसा है।  श्री उपाध्याय ने कहा है कि लगभग 5 से 10 वर्ष पूर्व बने यह वह फ्लैट हैं जिन्हें कांग्रेस शासन में जनता से छिपाकर मंत्रियों और उच्च अधिकारियों के स्वविवेक की आड़ में भ्रष्ट तरीके से मार्किटिंग किया जाता था।
प्रदेश अध्यक्ष श्री उपाध्याय ने श्री लवली से कहा है कि वह दिल्ली की जनता को बतायें कि राजीव रत्न आवास योजना का क्या हुआ उस योजना के फ्लैट कहां खो गये कि घोषणा के पांच वर्ष में भी श्रीमती शीला दीक्षित सरकार ने उक्त योजना का एक भी फ्लैट जनता को नहीं दिया।

Copyright @ 2019.