राष्ट्रीय (03/09/2014) 
किसानों के आने की सूचना से पुलिस सतर्क
नोएडा। गन्ना किसान आज फिर से चीनी मिल मालिकों के अन्य दफ्तरों पर हंगामा कर सकते हैं। सेक्टर-तीन स्थित बजाज और वेव के दफ्तर को पूरी तरह बंद करने के लिए किसान कूच करेंगे। जैसे ही इस संबंध में जानकारी पुलिस को मिली तो वह सतर्क हो गई।
किसानोंअनुसार आज वह सभी प्रोजेक्टों को बंद कराने से पहले बजाज, वेव और उत्तम टोएटा दफ्तरों को पूरी तरह बंद करेंगे। पुलिस के लिए यह मामला पूरी तरह सिर दर्द बना हुआ है। पिछले एक सप्ताह से उत्तम टोएटा की रखवाली के लिए पुलिस को लगाया गया है। आज सुबह से वेव और बजाज के दफ्तरों की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खबर लिखे जाने तक किसान यहां नहीं पहुंचे थे लेकिन पुलिस ने दफ्तरों को छावनी में तब्दील कर दिया।
Copyright @ 2019.