राष्ट्रीय (03/09/2014) 
बीजेपी विधायक पर फायरिंग
नई दिल्ली। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के विधायक जितेंद्र सिंह शंटी पर  आज तड़के फायरिंग की गई है। घर के बाहर पेपर उठाने गए शंटी पर एक शख्स ने 3 से 4 गोलियां दाग दी। हालांकि इस हमले में बीजेपी विधायक पूरी तरह से सुरक्षित बच गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर गोली चलाने वाले की तलाश शुरू कर दी है।
आज सुबह 5:32 मिनट पर शहादरा के विधायक जितेंद्र सिंह शंटी पर कुछ लोगों ने फायरिंग की। लेकिन शंटी को गोली नहीं लगी। घर के आगे ही लगे सीसीटीवी कैमरे में फायरिंग की तस्वीरें कैद हो गईं।
शंटी ने बताया कि आज सुबह 5:25 पर एक शख्स ने घर की घंटी बजाई। वो उठकर देखने गए। उस शख्स ने हेलमेट पहना था। हाथ में कुछ कागज थे। उसने कहा कि अटेस्ट करना है। शंटी ने कहा अभी करता हूं घर से बाहर निकलते ही  शख्स  ने रिवाल्वर निकाल लिया। यह देख शंटी ने उसको पकड़ लिया। शख्स ने उनपर  3-4 राउंड फायरिंग की। घर का दरवाजा ऑटोमेटिक है जो बंद हो गया। जिसके बाद शंटी गली में ं भागने लगे।  शंटी ने कहा कि किसी ने अच्छे से रेकी की होगी क्योंकि अक्सर लोग मिलने आते रहते हैं। सुबह के टाइम पर अक्सर में अखबार लेने आता हूं। मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। 5-6 साल पहले भी एक बार गोली चली थी।

Copyright @ 2019.