राष्ट्रीय (03/09/2014)
वेतन बढ़ोतरी को लेकर सीटू ने किया प्रदर्शन
नोएडा। वेतन बढ़ोतरी को लेकर आज सेक्टर-3
तीन स्थित उप श्रम आयुक्त कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। सीटू अध्यक्ष
गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि जनपद के इंजीनियरिंग उद्योगों में कार्यरत
मजदूरों के वेतन में प्रदेश सरकार ने 14 वर्ष से कोई वेतन बढोत्तरी नहीं
किया है जबकि मंहगाई लगातार बढ़ रही है। जिसके चलते उक्त उद्योगों के मजदूर भंयकर रूप से बदहाली की जिन्दगी जीने को विवश है जबकि 59 उद्योगों के मजदूरों का वेतन पुनरीक्षण हो जाने के बाद इन्जीनियरिंग उद्योगों के मजदूरों का वेतन सर्वाधिककम हो चुका है। जो किसी भी नजरिए से उचित नहीं है। उपरोक्त हस्थति में इन्जीनियरिंग उद्योग कामगार यूनियन (सीटू) के प्रतिनिधि मंडल से उपश्रम आयुक्त यूपी सिंह श्रम कार्यालय सेक्टर-3 नोएडा को वेतन पुर्नरीक्षण व अन्य मांगों का ज्ञापन दिया। |
Copyright @ 2019.