राष्ट्रीय (03/09/2014) 
दशहरे से दिवाली तक पीएं सामान्य जल
नोएडा। गंग नहर की सफाई के चलते दशहरा से दिवाली तक गंगाजल की सप्लाई नहीं होगी। अथॉरिटी अफसरों के अनुसार 3 से 22 अक्टूबर के बीच गंग नहर की सफाई की जाएगी। इसके चलते गंगाजल की सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान शहर में केवल ग्राउंड वॉटर की सप्लाई की जाएगी।
 मालूम हो कि 48 मिलियन लीटर गंगाजल के अलावा करीब 50 एमएलडी एक्स्ट्रा गंगाजल की सप्लाई शहर में 15 अगस्त से शुरू हुई है। 22 अक्टूबर के बाद से शहर को 240 एमएलडी गंगाजल मिलने की उम्मीद है। तब शहर में 100 पर्सेंट गंगा वाटर की
सप्लाई होगी। 
Copyright @ 2019.