राष्ट्रीय (03/09/2014) 
भाजपा पर विफलता का आरोप, निकाला विरोध मार्च
नोएडा। यूपी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निर्मल खत्री के आव्हान पर जिला कांग्रेस कमेटी एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने भाजपा सरकार के 100 दिन पुरे होने पर सरकार को हर मोर्चे पर विफल होने का दावा किया।

भाजपा के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गलत बयानों के विरोध में  एक विरोध मार्च सलारपुर व भंगेल में निकाला गया। इस विरोध मार्च में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेताओं व नोएडा विधान सभा उपचुनाव के कांग्रेस प्रत्यासी राजेन्द्र अवाना ने इस में भाग लिया।
उत्तरप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी व अखिलभारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव नसीब सिंह ने भी इस मार्च में भाग लिया तथा उपस्तिथ कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अभी तक कांग्रेस द्वारा किये गये कार्यों का उद्घाटन करके भाजपा सरकार को श्रेय देने का कार्य किया है।  उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आव्हान किया की नोएडा विधान सभा के उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्यासी को भरी बहुमत से जीता कर कांग्रेस को मजबुत करें व केन्द्र की भाजपा की सरकार व सपा की राज्य सरकार को उनकी विफलता का मुहतोड़ जबाब दें।  
मार्च में शामिल मुख्य पदाधिकारियों में जिला अध्यक्ष डा. महेन्द्र नागर, महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव, ठाकुर धीरेन्द्र सिंह, विनोद पाण्डेय, तफसीर आलम, चौधरी प्रेमसिंह, विदित चौधरी, ठाकुर आलोक सिंह, पवन शर्मा, दिनेश अवाना, राजन बिस्ट, अध्यक्ष लियाकत चौधरी, फिरे सिंह नागर, योगेश शर्मा, ओमवीर यादव, चरण सिंह यादव, राजकुमार तोगड़, रामकुमार तंवर, देवेन्द्र भाटी, सुनील वशिस्ठ, अशोक पण्डित, अशोक शर्मा, प्रमोद शर्मा, ऋषि गौतम, सतेन्द्र शर्मा, यतेन्द्र शर्मा, दसरथ गुज्जर,  व काफी संख्या में अन्य कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।

Copyright @ 2019.