राष्ट्रीय (03/09/2014)
रूपधर पुडो का बयान बेबुनियाद-संजय श्रीवास्तव
रायपुर।
भाजपा प्रदेश मंत्री एवं प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने प्रेसवार्ता द्वारा
भाजपा पर लगाए अंतागढ़ प्रत्याशी रूपधर पुडो के बयान को बेबुनियाद कहा है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव में सभी उम्मीदवारों से मुकाबला
करने में सक्षम है। जिन उम्मीदवारों ने चुनाव से नाम वापस लिए है उनका
उत्तर वे ही दे सकते हैं।
श्रीवास्तव ने कहा कि रूपधर पुडो पब्लिसिटी स्टंट कर
चुनाव में लोगों का ध्यान आकॢषत करने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा पुडो
द्वारा लगाए गये आरोपों का खण्डन करती है और नाम वापसी प्रकरण से पार्टी और
पार्टीजनों का किसी प्रकार से संबंध नहीं है। |
Copyright @ 2019.