राष्ट्रीय (03/09/2014) 
राष्ट्र सेवा या उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन पर गृहकर में छूट
नई दिल्ली, 3 सितम्बर।  दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं दक्षिणी दिल्ली नगर निगम स्थायी समिति के अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय ने बताया कि आज दक्षिणी दिल्ली नगर निगम द्वारा अंतर्राष्ट्रीय खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडि़यों, सेना अथवा पुलिस ड्यूटी या नगर निगम ड्यूटी में तैनाती के दौरान अपंगता या वीरगति पाने वालों को गृहकर में छूट दी गई है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री उपाध्याय ने बताया कि शीघ्र ही दिल्ली के बाकी दोनों निगम भी अपने यहां इस आशय का प्रस्ताव पारित कर इसे लागू करेंगे।


Copyright @ 2019.