राष्ट्रीय (04/09/2014) 
दादरी। गांव कोट में आज सुबह ससुर ने बहू से किसी बात पर कहासुनी होने पर फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया
दादरी। गांव कोट में आज सुबह ससुर ने बहू से किसी बात पर कहासुनी होने पर फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया। बहू को घायल अवस्था में नवीन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह किसी बात को लेकर चंदर का झगड़ा बहू रचना के साथ हो गया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया कि चंदर ने रचना पर फावड़े से हमला कर दिया। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं। फिलहाल शिकायत मिलने का पुलिस इंतजार कर रही है। शिकायत मिलने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Copyright @ 2019.