राष्ट्रीय (04/09/2014) 
मोदी सरकार के काम से 66 प्रतिशत लोग संतुष्ट
नई दिल्ली। देश की जनता मोदी सरकार के 100 दिन के काम से संतुष्ट है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामकाज और तौरतरीकों को प्रभावी और उद्देश्यपूर्ण मानती है। इसके अलावा लोगों का ये भी मानना है कि एनडीए सरकार ने पहले सौ दिन में ऐसे कदम उठाए हैं जिससे देश की अर्थव्यवस्था पटरी पर आती लग रही है।

देश की जानी मानी और सबसे भरोसेमंद एजेंसी टुडेज चाणक्य के देशव्यापी सर्वे में। एजेंसी ने ये सर्वे मोदी सरकार के सौ दिन के आखिरी सप्ताह में देश के 12 राज्यों के 14 शहरों में किया। सर्वे में 18 वर्ष के ऊपर के 6 हजार से ज्यादा लोगों से कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर राय ली गई।
देश में नरेंद्र मोदी सरकार के 100 दिन पूरे हो गए हैं और 100 दिन की ये सरकार आखिर जनता जनार्दन की कसौटी पर कितनी खरी उतरी है। देश में हर तीन में से दो हिंदुस्तानी मोदी सरकार के 100 दिन के कामकाज से संतुष्ट है। आधे से ज्यादा देश ये मानता है कि मोदी ही भ्रष्टाचार के नासूर को उखाड़ फेंक सकते हैं। लोकसभा चुनाव में सबसे सटीक भविष्यवाणी करने वाली एजेंसी टुडेज-चाणक्य का 14 शहरों में किया गया सर्वे ये कह रहा है।
नेटवर्क 18 के लिए किए गया ये सर्वे बता रहा है कि 66 फीसदी लोग मोदी के काम से संतुष्ट हैं। सरकार के 100 दिनों का इससे बड़ा जश्न क्या हो सकता है कि हर तीन में से दो भारतीय सरकार से संतुष्ट है। सौ दिनों की कसौटी पर खरे उतरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। सर्वे में 14 शहरों की जनता से पूछा गया क्या आप मोदी सरकार के अब तक के कामकाज से संतुष्ट हैं? जवाब में 66 फीसदी लोगों ने कहा हां, 19 फीसदी लोगों ने कहा नहीं।
 

Copyright @ 2019.