राष्ट्रीय (05/09/2014)
छात्रों से रू-ब-रू हुए पीएम मोदी
नई दिल्ली। शिक्षक दिवस पर आज प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी ने देश के करोड़ों छात्रों को संबोधित किया। मोदी का संदेश
दोपहर 3 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजकर 45 मिनट तक चला। मोदी के संदेश को
लाइव सुनाने के लिए देशभर के कई राज्यों के स्कूलों में खास व्यवस्था की गई
थी। प्रधानमंत्री मोदी ने बहुत सारी खास बातें छात्रों को बताई और छात्रों
के सवालों के जवाब भी दिए। मोदी मानेकशॉ ऑडिटोरियम से करीब 1000 छात्रों को संबोधित कर रहे थे। इसका सीधा प्रसारण दूरदर्शन के सभी चैनलों और रेडियो द्वारा किया गया। ज्यादा से ज्यादा लोगों तक बात पहुंचाने के मकसद से वेब पर भी मोदी के संदेश का सीधा प्रसारण किया गया। गौरतलब है कि पीएम मोदी के संदेश को सुनाने के लिए देश भर के तमाम स्कूलों में पहले ही तैयारियां पूरी कर ली गई थी। जहां कई राज्यों में तैयारियां जोर शोर से की गई। वहीं, दो भाजपा शासित राज्यों मध्यप्रदेश और राजस्थान में कुछ जगहों पर प्रधानमंत्री का ये भाषण सुनाने का कोई इंतजाम ही नहीं किया जा सका। |
Copyright @ 2019.