राष्ट्रीय (05/09/2014) 
राहुल के बोलने पर 44 सीटें भी नहीं मिलतीं
नई दिल्ली। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला करते हुए आज यहां कहा कि कांग्रेस की सरकार ने 15 साल से महाराष्ट्र के नाम को पूरे देश के सामने शर्मसार किया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि 11 लाख 88 हजार करोड़ रुपये कांग्रेसी खा गए। राहुल गांधी पर हमला करते हुए शाह ने कहा कि अगर राहुल चुनाव में बोलते तो 44 भी न आता। शाह ने महाराष्ट्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि इससे 5 साल तक पूरे महाराष्ट्र का काम होता तब भी इतना पैसा खर्च नहीं होता। उन्होंने कहा कि जनता को यह बताने का दायित्व बीजेपी के कार्यकर्ता का है।
Copyright @ 2019.