राष्ट्रीय (05/09/2014) 
घाटी में बाढ़ से जिंदगी बेहाल 71 की गई जान
श्रीनगर। कश्मीर में लगातार हो रही बारिश से जिंदगी बेहाल है। राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ आ गई है। रात भर घाटी में बारिश जारी रही। जिसके चलते दक्षिण कश्मीर के कई इलाको में पानी भर गया। रात से ही सेना और पुलिस के जवान बाढ़ से प्रभावित इलाकों में राहत बचाव में लगे हुए हैं। अब तक सेना जम्मू के अलग-अलग हिस्सों से 30 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। जम्मू में मरने वालों की संख्या 13 हो गई है। बाढ़ और बारिश के चलते कुल अबतक 71 लोगों की मौत हो गई है। गुरुवार को नौशेरा में बादल फटने के बाद बारातियों से भरी बस नदी में समा गई। 
Copyright @ 2019.