राष्ट्रीय (05/09/2014) 
एक ही दिन में किया दर्जनों गांवों का दौरा
नोएडा। निदर्लीय प्रत्याशी कप्तान अली ने अपने समर्थको के साथ दर्जनों गांवों का दौरा किया। इस क्रम में कप्तान अली ने हरोला, सदरपुर, छलेरा, सलारपुर, बरोला, भंगेल, नाय बांस सहित कई गांवो का दौरा करके अपने लिए वोट मांगे। इस मौके पर कप्तान अली ने कहा कि आज नोएडा के हालात बहुत खराब हो गये है शहर में महिलाएं सुरक्षित नहीं है, दिन प्रति दिन शहर में अपराध कम होने की बजाय बढ रहे है।
उन्होंने कहा कि आज भी गांवो में मूलभत समस्याएं ऐसी ही बनी पडी है जैसे पहली थी। शहर में बिजली की स्थिति बहुत खराब हो चुकी है और भी क्षेत्र में बहुत ऐसी समस्याएं जनता के सामने है। निदर्लीय प्रत्याशी श्री कप्तान अली ने कहा कि आज नोएडा के अंदर श्रमिको के शोषण, महिलाओं के सम्मान के लिए सदेव तत्पर है। हम  सभी वर्गो को साथ में लेकर चलते है और समय-समय पर उनकी समस्याओं को लेकर संघर्ष करता है।  
निदर्लीय प्रत्याशी कप्तान अली की पत्नी अनीशा ने महिलाओं के साथ मिलकर सेक्टर-20, 21, 22, 23 सहित कई स्थानों पर डोर टू डोर जाकर श्री कप्तान अली के लिए वोट मांगे।
इस मौके पर उनके साथ कविता, रेखा, पूजा, वंदना, सीबा, रेशमा, रानी, जेतून, मोबीन, शबनम, महरीन सहित अनेको महिलाएं ने कप्तान अली के लिए वोट  मांगे। उनके साथ चौधरी आसाराम अवाना, प्रधान सुभाष शर्मा, असगारपुर, अमित गुप्ता, चरण नागर, सोकग अली, सत्तार अहमद, राधे श्याम गुप्ता, कृ ष्णवीर सिंह तेवतिया, राजेश यादव सहित सैकडों लोग मौजूद थे।

Copyright @ 2019.