राष्ट्रीय (05/09/2014)
भाजपा उम्मीदवार ग्रामीणों से हुईं रू-ब-रू
नोएडा। भाजपा उम्मीदवार विमला बाथम ने
चुनावी प्रचार तेज कर दिया है। बीते दिन वह महिला टीम के साथ अलग गांवों
में दौरा किया। इस दौरान गांव सर्फाबाद, बहलोलपुर, गढ़ी चौखंडी, सोरखा,
छिजारसी समेत आधा दर्जन गांवों में लोगों से सीधे रूबरू हुईं। दोपहर बाद
विमला बाथम अपने समर्थकों के साथ शाहबेरी, चिपियान, सेक्टर-122, 119 आदि
में गई और लोगों को सम्बोधित किया। विमला बाथम विशेष रूप से महिलाओं से
बातचीत कर समर्थन मांग रही हैं। उन्होंने अपनी सम्बोधन में कहा कि जिस तरह से भाजपा ने महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए उन्हें टिकट दिया है उसी तरह अपने क्षेत्र में वे महिलाओं के उत्थान के लिए विशेष भूमिका निभाएंगी। |
Copyright @ 2019.