राष्ट्रीय (08/09/2014) 
नोएडा। सेक्टर-51 पेट्रोलपंप पर देर रात चार बदमाशों ने कर्मचारियों को जमकर पीटा
नोएडा। सेक्टर-51 पेट्रोलपंप पर देर रात चार बदमाशों ने कर्मचारियों को जमकर पीटा। चारों  बदमाश घायल अवस्था में कर्मचारियों को छोड़कर फरार हो गए। आज सुबह इस बात की शिकायत कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस से की गई।
कोतवाली प्रभारी विमल यादव ने बताया कि इस वारदात को देखते हुए लग रहा है कि इन लोगों का पहले से कोई विवाद रहा होगा। इस दौरान संतोष और लोकेश घायल हुए हैं जो अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस दोनों से बातचीत के बाद बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश करेगी। 
Copyright @ 2019.