राष्ट्रीय (08/09/2014) 
सर्व धर्म सम्भाव की नीति पर काम कर रही है सपा : नारद राय
नोएडा। सपा ने चुनाव अभियान तेज करते हुए वरिष्ठ नेताओ के नेतृत्व में कई गांवों व सेक्टरों का दौरा किया। सपा प्रत्याशी काजल शर्मा को हर वर्ग का भरपूर समर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में बरोला में बाल्मीकि समाज, होशियारपुर में प्रजापति समाज, पान विक्रेता एसोसिएशन, नगला चरणदास में ब्राम्हण समाज ने समर्थन देते हुए काजल शर्मा को जिताने का संकल्प लेते हुए डिबाई विधायक गुड्डू पंडित, प्रभारी मंत्री नाराद राय, पूर्व सांसद सुरेद्र नागर, पूर्व सांसद अशोक प्रधान का जोरदार स्वागत किया गया।
इस मौके पर प्रभारी मंत्री श्री राय ने कहा कि सपा सरकार ने गरीबों के बच्चों को लैपटॉप, कन्याविद्या धन, मुफ्त इलाज, किसानों के लिये मुफ्त सिंचाई जैसी कल्याणकारी योजना चला कर देश में एक मिसाल कायम की है। ऐसी योजनाएं अन्य किसी प्रदेश में नहीं चल रही है। भाजपा जहां सम्प्रदायों को बांटने का काम कर रही वहीं सपा सरकार सर्व धर्म सम्भाव की नीति पर काम कर रही है। सोरखा, तिगड़ी, सैक्टर 45, 51, 19, 09, 20, 55, 63 34, गढ़ी चैखण्डी, ककराला, भंगेल, हल्द्वौनी, हैवत पुर, छिजारसी, हरोला, सहित कई गांव व सैक्टरों का तूफानी दौरा कर काजल शर्मा के लिए वोट मांगे। मंत्री राम सकल गुर्जर, पूर्व मंत्री नरेन्द्र भाटी, राजकुमार भाटी, जिलाध्यक्ष फकीर चन्द नागर, नरेन्द्र नागर, आनंद शर्मा, अशोक चौधरी, योगेन्द्र चैधरी ने अपनी टीम के साथ दौरा कर सपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगे।
जन सम्पर्क के दौरान पूर्व प्रत्याशी सुनील चैधरी, पूर्व महानगर अध्यक्ष बीरसिंह यादव, राकेश यादव, सूबे यादव, राघवेन्द्र दुबे, ओमपाल राणा, शिवराम यादव, मनोज चैहान विनोद यादव, नूरूल हसन, वीके साहू, महेन्द्र रावत, शम्भू मेहता, मुकेश प्रधान, मनोज प्रजापति, अर्जुन प्रजापति, हरिश्चन्द प्रजापति, मुकेश यादव, रामपत यादव, पवन राणा, मूलचन्द शर्मा, योगी शर्मा, आश्रय गुप्ता, निजामुद्दीन अब्बासी, डा. आरिफ, बबलू सिंह, सतीश, राधेश्याम, विजय प्रताप, चरण सिंह प्रधान, विपुल यादव, संजय त्यागी, महेन्द्र यादव, ठा. श्याम सिंह रामवीर यादव, देवेद्र गुर्जर, सूरज राणा, सतपाल यादव, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Copyright @ 2019.