राष्ट्रीय (08/09/2014) 
भारत करेगा सुनामी से निपटने का मॉक ड्रील
नई दिल्ली। भारत सुनामी से निपटने की तैयारी वर्ल्ड के 23 अन्य देशों के साथ मिलकर 09-10 सिंतबर को हिंद महासागर क्षेत्र में मॉक ड्रील करेगा। संयुक्त राष्ट्र शिक्षा, विज्ञान एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) के तत्वाधन में होने वाले इस मॉक ड्रील का मकसद हिंद महासागर सुनामी चेतावनी एवं राहत तंत्र का परीक्षण करना है। इसके द्वारा इस क्षेत्र के देशों के बीच तैयारी तथा प्रतिक्रिया क्षमता को बढ़ाना और आपातकाल के समय आपसी समन्वय की सुधारने पर जोर दिया जाएगा।
इस दौरान दो अलग-अलग केंद्रों पर अभ्यास किया जाएगा। पहला परीक्षण 09 सितंबर को पांच बजकर तीस मिनट पर पूर्वी हिंद महासागर में इंडोनेशिया के जावा द्वीप से दक्षिण में 9.1 की तीव्रता वाले भूकम्प के साथ किया जाएगा। दूसरा मॉक ड्रील हिंद महासागर के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में ईरान और पाकिस्तान के दक्षिण में दस सितंबर को दिन में साढ़े ग्यारह बजे से शुरू होगा। यह दोनों अभ्यास 12 घंटे की समयावधि के लिए होंगे। हैदराबाद स्थित भारतीय सुनामी शीघ्र चेतावनी केंद्र इस मॉक ड्रील में अन्य क्षेत्रीय सुनामी सलाह केंद्रो के साथ मिलकर हिस्सा लेगा। इस अभ्यास के दौरान यह राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय केंद्रो आपदा प्रबंधन विभागों एवं भारतीय नौसेना और तटीय रक्षा बल को चेतावनी एवं सूचना जारी करेगा। जिस पर सभी संबंधित विभाग अपनी तैयारी के अनुसार त्वरित कार्रवाई करेंगे।
Copyright @ 2019.