राष्ट्रीय (08/09/2014) 
कांगे्रस प्रत्याशी ने किया विश्वास न तोडऩे का वादा
नोएडा। कांग्रेस के प्रत्याशी राजेन्द्र अवाना ने सुबह ममूरा, नवादा, वाजिदपुर व सर्फाबाद गांवों का तूफानी दौरा कर अपने लिए वोट मांगे। हर गांव में लोगों ने कांग्रेस प्रत्याशी का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया तथा बुजर्गों ने जीत का आशिर्वाद दिया।  राजेंद्र अवाना  ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा की मैं आप लोगों को विश्वास दिलाता हंू की अगर आप लोग मुझे नोएडा से जीताकर भेजते हैं तो मैं आपके विश्वास को कभी नहीं तोडूंगा तथा हमेशा आप लोगों के कार्य करने के लिए तैयार रहूंगा।
गांवों में उपस्तिथ गणमान्य लोगों में बालेश यादव, सुखबीर यादव, चौधरी रोहतास सिंह, सुलला यादव, बेदराम यादव, लाला यादव, अंकुर यादव, सुरेन्द्र तौगड़, अमित मलिक, पवन धामा, शीशराम यादव, धीरज यादव, पिन्टु जुनेदपुरिया, रोहित यादव, टीटू यादव आदि।  राजेंद्र अवाना के साथ  चुनाव प्रचार में महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव, युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ओमवीर यादव, नोएडा विधान सभा के अध्यक्ष नरेंद्र यादव, जुगल वैद, चरण सिंह यादव, अशोक पण्डित, देवेन्द्र भाटी, राजन बिस्ट, फिरे सिंह नागर, राजकुमार भारती,  राजकुमार पण्डित, राजकुमार तोंगड़, लियाकत चौधरी, रिषि गौतम, सतेन्द्र शर्मा, पुरषोतम नागर, सुनील वशिष्ठ, प्रमोद शर्मा, यतेंद्र शर्मा, सहाबुद्दीन, चन्द्रमा प्रसाद आदि साथ रहे।
डा. विएस चौहान ने भी महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक कर कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र अवाना को जिताने का आव्हान किया। बैठक में कांग्रेस प्रत्यासी राजेन्द्र अवाना, डॉ वि एस चौहान, जिला अध्यक्ष डा. महेन्द्र नागर, पूर्व महानगर अध्यक्ष  विनोद पाण्डेय, खुर्जा विधायक बन्सी पहाडिय़ा, पवन शर्मा, दिप्ती पाण्डेय, पुष्पा काण्डपाल, रेखा , वीरो देवी, राजबाला, अनीता शर्मा, सीमा शर्मा व काफी संख्या में अन्य महिला कार्यकर्ता उपस्तिथ रही।

उत्तरप्रदेश के प्रभारी नसीब सिंह ने भी उत्तरप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजीत दौला के साथ जलपुरा गाँव व सैक्टर -93 में सम्पर्क कर कांग्रेस प्रत्यासी राजेन्द्र अवाना के लिये वोट मांगे ओर एक बैठक को भी सम्बोधित किया ! उनके साथ चुनाव प्रचार में वसीम, धूम सिंह प्रधान, दिनेश अवाना, गणेश जाटव, रामकुमार तँवर, सोनू ,अरूण भाटी, दानिश सैफी, हसमत राणा, कमलेश चौहान, बबिता राणा व काफी संख्या में अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए !

Copyright @ 2019.