राष्ट्रीय (08/09/2014)
पूरे देश में नम आंखों से गणपति की हुई विदाई
नई दिल्ली। देश भर में 10 दिनों से चल रहे
भव्य गणपति उत्सव अंतिम चरण में हैं। आज गणपति का विसर्जन किया किया जा रहा
है। मुंबई में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। 47 हजार
पुलिस बल सुरक्षा में तैनात किए गए हैं। बई पुलिस सादे लिबास में भी चौकसी बरत रही है। मुंबई में गिरगांव चौपाटी, जुहू बीच समेत कई जगहों पर भारी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। करीब 47 हजार पुलिसवालों की तैनाती की गई है, ताकि पुलिस के जरिए चप्पे- चप्पे पर नजर रखी जा सके। इसके साथ ही विसर्जन के दौरान बीएसएफ की दो कंपनियों के साथ 10 एसआरपीएफ की कंपनियां भी तैनात होगी। वहीं, करीब 5 हजार पुलिसवालों की सादी वर्दी में भी तैनाती की गई है। मुंबई में 10 दिनों तक लोगों ने गणपति महोत्सव धूमधाम से मनाया। गणपति पूजा को लेकर मुंबई के लोगों में हर साल गजब का उत्साह दिखता है। |
Copyright @ 2019.