राष्ट्रीय (08/09/2014)
द संडे इंडियन के कर्मचारी मिले राजनाथ सिंह से, अब सूचना प्रसारण मंत्री से करेेंगे शिकायत
मैनेजमेंट गुरु
अरिंदम चौधरी के खिलाफ की धोखाघड़ी की शिकायत राजनाथ ने दिया न्याय दिलाने का
अश्वासन,
आईआईपीएम के मालिक व मैनेजमेंट गुरु अरिंदम
चौधरी द्वारा किए गए धोखाघड़ी के खिलाफ प्लानमैन मीडिया के कर्मचारी सोमवार को
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मिले।
इस दौरान कर्मचारियों ने अरिंदम चौधरी द्वारा पूर्व
में किए गए धोखाघड़ी से अवगत कराया और कहा कि अरिंदम ने कर्मचारियों को 12 महीने का वेतन नहीं दिया था।
इस दौरान कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। राजनाथ सिंह ने
प्लानमैन मीडिया के कर्मचारियों की बातें सुनी और उन्हें न्याय दिलाने का
आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने कर्मचारियों को केंद्रीय मंत्री प्रकाश
जावड़ेकर से मुलाकात करने को कहा।
|
|
|
|