राष्ट्रीय (09/09/2014) 
नशे में धुत ठेकेदारों ने की हवाई फायरिंग
नोएडा। गोलचक्कर के पास देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब वर्ना कार में सवार दो लोगों ने हवाई फायरिंग की। पुलिस की माने तो इन दोनों को रोकने पर पुलिस पर भी उन्होंने फायरिंग की।
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात दिल्ली से आरपी सिंह और जितेन्द्र लौट रहे थ जब वह गोलचक्कर के पास पहुंचे तो पेट्रोल पंप के बाहर लइासेंसी पिस्टल से गोलियां चलानी शुरू कर दी। दोनों ने उस वक्त जमकर शराब पी हुई थी। पुलिस की माने तो इन दोनों ने पुलिस पर भी गोलियां चलाई। बाल-बाल कई सिपाही बच गए।
आरोपी जितेन्द्र का कहना है कि आरपी सिंह के अपहरण की चार लोंगों ने कोशिश की इसी लिए गोली चलाई गई।
इससे पहले भी आरपी सिंह का एकबार अपहरण हो चुका है। दोनों आरोपी नोएडा प्राधिकरण में ठेकेदारी करते हैं। फिलहाल पुलिस ने लाइसेंसी पिस्टल जब्त कर ली है। लाइसेंस रद्द करने के लिए पुलिस गाजियाबाद जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजेगी।

Copyright @ 2019.