राष्ट्रीय (09/09/2014) 
दलित-वैश्य वोट बटोरने में जुटी सपा
नोएडा। समाजवादी पार्टी ने विधानसभा उपचुनाव के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। पूर्व मंत्री अशोक प्रधान, सपा उम्मीदवार काजल शर्मा के समर्थन में उतर आए हैं।
उन्होंने दलित समाज को बटोरने के लिए उनके उत्थान की बात कही। अशोक प्रधान ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि समाजवादी पार्टी हर समाज का ध्यान रखती है। उन्होंने कहा कि काजल शर्मा जीती तो चहुंमुंखी विकास किया जाएगा। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री नारद राय, मुजाहिद किदवई, महेश अवाना, योगेन्द्र चौधरी, अशोक चौहान, राघवेन्द्र दूबे, सुधीर अवाना, दानिश, दिनेश यादव आदि मौजूद थे। दूसरी ओर अग्रसेन भवन में सपा के व्यापार प्रकोष्ठ ने वैश्य समाज की बैठक बुलाई। जिसमें वैश्य समाज ने सपा को वोट देने का भी ऐलान किया।
Copyright @ 2019.