राष्ट्रीय (09/09/2014)
दहेज के लिए महिला को 3 साल बाथरूम में रखा बंद
नई दिल्ली। महिलाओं के खिलाफ अपराध थमने
का नाम नहीं ले रहे हैं। बिहार के दरभंगा में मानवता को तार-तार कर देने
वाला मामला सामने आया है। दरभंगा में एक महिला के ससुराल वालों ने दहेज के
लिए महिला को तीन साल तक बाथरुम में बंद करके प्रताडि़त किया। ससुराल वालों
की ओर से लंबे वक्त से महिला को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद सोमवार रात को महिला को ससुराल वालों की कैद से आजाद करवाया। पुलिस ने बताया कि महिला को तब बचाया गया, जब महिला के कपड़े फटे, बाल उलझे और नाखून बढ़े हुए थे। महिला पुलिस थाने की एसएचओ सीमा कुमारी ने बताया कि महिला सूरज की रोशनी में बहुत मुश्किल से अपनी आंख खोल पाती है। महिला ने एक लंबा वक्त कम जगह में अंधेरे में गुजारा है। महिला ने न तो सिंदूर और न बिंदी लगा रखी थी। महिला के परिवार ने जब बेटी से मिलने की इच्छा जताई तो ससुराल वालों ने उन्हें महिला से मिलने नहीं दिया। जिसके बाद पीडि़त महिला के पिता ने पुलिस को इसकी जानकारी दी । |
Copyright @ 2019.