राष्ट्रीय (09/09/2014) 
छेड़छाड़ से बचाएगा 'निर्भया कार्ड!
इलाहाबाद। यूपी के इलाहाबाद में जीआरपी ने महिलाओं के साथ हो रही छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने की मुहिम शरू की है। जीआरपी ने महिलाओं के लिए निर्भया कार्ड जारी किया है। इस कार्ड में हेल्पलाइन नंबर के अलावा इलाहाबाद जोन के सभी छोटे बड़े अधिकारियों के नंबर मौजूद हैं। इस कार्ड के जरिए छेड़छाड़ होने पर महिलाएं पास के अधिकारियों से संपर्क कर सकती हैं। ये कार्ड इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर महिलाओं को हर रोज मुफ्त बांटा जाता है। जीआरपी का कहना है कि महिलाएं निडर होकर यात्रा कर सकें इसलिए इस कार्ड को निर्भया कार्ड का नाम दिया गया है।
Copyright @ 2019.