राष्ट्रीय (10/09/2014) 
चुनाव के मद्देनजर शहर में चला जगह-जगह चेकिंग अभियान
नोएडा। चुनाव के मद्देनजर नोएडा पुलिस सतर्क हो गई है। प्रत्याशियों द्वारा धन और शराब का प्रयोग रोकने के लिए जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बीती रात करीब चार घंटे तक जीआईपी मॉल के सामने पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक-एक गाड़ी की तलाशी ली गई।
सेक्टर-25ए चौराहे पर भी चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके अलावा नोएडा और दिल्ली की सीमाओं पर भी पुलिस ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। यहां वाहनों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
Copyright @ 2019.