राष्ट्रीय (10/09/2014) 
आईफोन-6 और आईफोन- 6 प्लस लॉन्च
नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी एप्पल ने अपने दो नए स्मार्टफोन आईफोन-6 और आईफोन 6 प्लस लॉन्च किया है। कैलिफोर्निया में एप्पल के सीईओ टिम कुक ने कल ये दोनों स्मार्टफोन लॉन्च किए। ये दोनों स्मार्टफोन आईफोन-5 के मुकाबले 25 फीसदी ज्यादा तेज बताए जा रहे हैं। यह दोनों आईफोन बड़े स्क्रीन वाले हैं। इन स्मार्टफोन के स्क्रीन साइज 4.7 और 5.5 इंच है। आईफोन 6 का स्क्रीन रेजॉल्यूशन 750 & 1,334 पिक्सल है, जबकि आईफोन 6 प्लस 1920 & 1080 पिक्सल रेजॉल्यूशन के रेटिना एचछी डिस्प्ले से लैस है।
Copyright @ 2019.