राष्ट्रीय (10/09/2014) 
सपा को उद्योगपतियों का समर्थन
नोएडा। समाजवादी पार्टी प्रत्याशी काजल शर्मा ने विधानसभा उप चुनाव के लिए प्रचार तेज कर दिया है। बीती रात सपा ने भंगेल और पंजाबी क्लब में जनसभाओं का आयोजन किया।
सेक्टर-29 स्थित पंजाबी क्लब में नोएडा एंटरप्रिन्योर एसोसिएशन की ओर से सपा को समर्थन दे दिया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम उद्योग मंत्री उत्तर प्रदेश नारद राय रहे, अध्यक्षता पूर्व सांसद एवं सपा के वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र नागर ने की। इस दौरान सपाईयों ने एक सूर में नोएडा के विकास को गति देने की बात कही। सपा उम्मीदवार काजल शर्मा ने उद्यमियों से वादा किया कि मैं हमेशा आप लोगों की समस्याओं की निस्तारण के लिए तत्पर रहूंगी। इस मौके पर चुनाव प्रभारी मुजाहिद किदवई, एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, पूर्व अध्यक्ष राकेश कत्याल, महासचिव वीके सेठ, उपाध्यक्ष मोहम्मद इरशाद, सतेन्द्र नागर, राजेश अवाना, सुनील चौधरी, अशोक चौधरी, अशोक चौहान, हाजी इकराम, श्रीमती नीलू, संदीप मेंहदीरात्ता, धर्मवीर शर्मा, मोहन सिंह, विनोद यादव, मनोज चौधरी, शौकत अली आदि मौजूद थे।
यूपी विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडे ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार बनवाने में ब्राह्मणों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सरकार के 100 दिनों के कार्यकाल में जनता से किए वादों को पूरा नहीं कर सकी है। पांडे मंगलवार को सेक्टर- 110 स्थित रामा ग्रीन वैली में एसपी कैंडिडेट काजल शर्मा के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों ने हमेशा से समाज की दिशा और दशा तय की है। बीजेपी देश में उन्माद फैलाने का काम कर रही है। जिसके चलते समसारिकता का समर्थक ब्राह्मण समाज इस बार एसपी का साथ दे रहा है। 

Copyright @ 2019.