राष्ट्रीय (11/09/2014)
ग्रेटर नोएडा में राष्टपति
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित एक्सपो
मार्ट एण्ड सेंटर में दुनिया भर के डेंटल एक्सपर्ट्स जुट गए हैं।
राष्ट्रपति के आगमन के लिए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं।
यहां उनके पहुंचने का समय 3:40 बजे अपराह्न का है। डेंटल एग्जीविशन की शुरूआत तो आज सुबह से ही हो गई। यहां बड़े-बड़े डॉक्टरों के साथ कुछ फिल्मी हस्तियां भी पहुंची हैं। कॉलगेट के प्रमोशन के लिए अदाकरा लारा दत्ता पहुंची हैं। उन्होंने यहां कॉलगेट के लोगों को फायदे बताए और किस तरह से दांतों को स्वस्थ रखा जाए। इस एग्जीविशन में देश और दुनिया के नामी डॉक्टर और डेंटल प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनियां हिस्सा ले रहीं हैं। यह दो दिनों तक चलेगी। विधिवत रूप से इसका उद्घाटन आज शाम 4 बजे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी करेंगे। उनके अभिनंदन के लिए उत्तर प्रदेश के कई मंत्री और आला अफसर यहां तैनात हैं। सुबह 10 बजे से ही जिलाधिकारी और एसएसपी ने यहां व्यवस्था संभाल ली है। |
Copyright @ 2019.