राष्ट्रीय (11/09/2014) 
दिल्ली मेट्रो का ठेका रिश्वत देकर लेने का आरोप!
लंदन। ट्रेन और टरबाइन बनाने वाली फ्रांसीसी कंपनी अलस्टोम की ब्रिटिश इकाई ने दिल्ली मेट्रो के साथ ही पोलैंड और ट्यूनेशिया में ठेका हासिल करने के लिए 8.5 अरब डॉलर की रिश्वत दी थी। अलस्ट्रोम नेटवर्क यूके पर इस साल जुलाई में भ्रष्टाचार और साजिश रचने के छह आरोप लगाए गए थे। उस पर यह भी आरोप है कि कंपनी ने दिल्ली मेट्रो वारसाव ट्राम और टुनिस में इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े ठेके हासिल करने के लिए साल 2000 से 2006 के दौरान रिश्वत दी थी। हालांकि फ्रांस की मूल कंपनी अलस्टोम ने इसे पुराने मामलों से जुड़ा आरोप बताया है। 
Copyright @ 2019.