राष्ट्रीय (11/09/2014) 
भारत ने अग्नि एक का किया सफल परीक्षण
भुवनेश्वर। भारत ने ओडिशा के सैन्य संचालन केंद्र से सतह से सतह मार करने वाले अग्नि-एक मिसाइल का गुरुवार को सफल परीक्षण किया। ये मिसाइल परमाणु क्षमता से संपन्न है। इसका निर्माण भारत में ही किया गया है। केंद्र के अधिकारियों के मुताबिक अग्नि-एक का परीक्षण सफल रहा।
रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक यह मिसाइल एक टन वजनी परमाणु मुखास्त्र ढोते हुए 700 किलोमीटर तक मार कर सकता है। इसका परीक्षण सेना ने भद्रक जिले के धाम्रा के नजदीक व्हीलर आईलैंड स्थित सैन्य संचालन केंद्र से किया। अग्नि-एक मध्यम दूरी वाला बैलिस्टिक मिसाइल है। 
Copyright @ 2019.