राष्ट्रीय (11/09/2014) 
विवेकानंद को याद रखते तो न होती 9/11 की घटना
नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में हुए आतंकी हमले 9/11 की बरसी पर स्वामी विवेकानंद को याद किया है। मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि अगर दुनिया विवेकानंद की कही बातों को याद रखती तो वर्ल्ड ट्रेड सेंटर जैसी घटना नहीं होती।
अपने ट्वीट में मोदी ने लिखा है, 11 सितंबर 1893, आज ही के दिन स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में भाषण के जरिए दुनियाभर में इतिहास रचा था। अपने संबोधन के जरिए विवेकानंद ने भारतीय इतिहास और सांस्कृतिक विरासत की ओर दुनिया का ध्यान खींचा था। 'अमेरिका के भाइओं और बंधुओं इस शब्द से स्वामी विवेकानंद ने पूरी दुनिया को भाईचारा संदेश दिया। मोदी ने ट्वीट में लिखा कि 11 सितंबर को दो घटनाओं के लिए जाना जाता है पहला 2001 को अमेरिका में हुआ आतंकी हमला और दूसरा 1893 में विवेकानंद का दिया ऐतिहासिक भाषण। हमें विवेकानंद के शब्दों को याद रखना चाहिए और खुद को एकता, भाईचारा और शांति के लिए समर्पित कर देना चाहिए।
Copyright @ 2019.