राष्ट्रीय (12/09/2014) 
राजनाथ सिंह ने गिनाई सौ दिन की उपलब्धियां : आधुनिक होंगे थाने
नई दिल्ली। एक के बाद एक मोदी सरकार के मंत्री सौ दिन की उपलब्धियां गिना रहे हैं। आज गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी सौ दिन की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान उन्होंंने कहा कि देश में आधुनिक थाने बनाए जाएंगे। इन सभी थानों को महिलाओं के अनुकूल रखने पर जोर दिया जाएगा।
राजनाथ सिंह ने कहा कि कश्मीरी विस्थापितों के पुनर्निवास के लिए काम शुरू कर दिए हैं। इतना ही नहीं जल्द से जल्द इस पर काबू पा लिया जाएगा। गृहमंत्री ने कहा कि देश की जेलों में ऐसे कैदी बंद जो लंबे अरसे से सजा भुगत रहे हैं। जिन केसों एवं धाराओं में वह बंद हैं उसके हिसाब से मिलनी वाली सजा आधे अधिक हो चुकी है। ऐसे कैदियों की रिहाई के लिए सरकार कदम उठा रही है। उन्होंंने कहा कि देश में नक्सली भी काबू में आते जा रहे हैं अब 132 नक्सली आत्मसर्पण कर चुके हैं। उन्होंने  कहा कि आतंकी संगठनों से निपटने से निपटने के लिए हमारी तैयारियां पूरी हैं।
जम्मू-कश्मीर में आई बाढ़ के सवाल पर उन्होंने कहा कि पानी निकलने के बाद भी नुकसान के सही आंकड़े पता चल सकेंगे। वहीं नक्सलियों के आत्मर्पण पर भी गृह मंत्री से सवाल जवाब किए गए। 

Copyright @ 2019.