राष्ट्रीय (16/09/2014) 
रायपुर में भाजयुमो ने कश्मीर पीडि़तों के लिए जुटाया 1 लाख से अधिक की धनराशि
रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर जिला कार्यकर्ताओं जिलाध्यक्ष संजू नारायण सिंह ठाकुर के नेतृत्व में मंगलवारए 16 सितम्बर को शहर के विभिन्न स्थानों में कश्मीर बाढ़ पीडि़तों के लिए विशेष अभियान के तहत् व्यापारियों व आम नागरिकों से सहायता मांगतें हुए एक लाख से अधिक की धनराशि व 5 क्विंटल चावलए 2 क्विंटल दालए 50 किलो गेंहू आटा जैसे खाद्य सामाग्री सहित ढ़ेरों की संख्या में कपड़े तिरपाल आदि एकत्रित किये। वहीं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने नागरिकों की स्वतरू आगे आकर मदद को देखकर आगामी दिनों में मंडल स्तर पर इस अभियान को चलाते हुए पुनरू राशि जमा कर बाढ़ प्रभावितों के लिए हर संभव प्रयास करने का संकल्प लिया है।  
गौरतलब है कि बीते 2 सितंबर को जम्मू कश्मीर में आए भीषण प्राकृतिक आपदा से वहां का जन जीवन पूरी तरह से अस्त.व्यस्त हो गया है। लाखों लोग बेघर हो गए हैंए हजारों लोग लापता हैं। वहीं सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिकों के काल के गाल में समां गए हैं। बाढ़ से प्रभावित लोंगों को सुरक्षित स्थान तक ले जाने के लिए भारतीय सेना चौबीसों घंटे बचाव कार्य में जुटी हुई है। जबकि केन्द्र सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों को बचाने हर संभव प्रयास कर रही है। वहीं प्रदेश की भाजपा सरकार ने भी जम्मू कश्मीर बाढ़ पीडि़तों लोगों को दस करोड़ रूपए की मदद की है। बाढ़ पीडि़तों को सहायता प्रदान करने के लिए प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा भी सभी जिलों में विशेष अभियान चलाते हुए कश्मीर बाढ़ पीडि़तों के लिए धन राशि के साथ ही साथ खाद्य सामाग्री और दैनिक जीवन के लिए जरुरी सभी आवश्यक चीजों को जुटाने में जुटी हुई है। इसी कड़ी मेंं भाजयुमो रायपुर शहर जिला ने जिलाध्यक्ष संजू नारायण सिंह ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर के  विभिन्न स्थानों में अभियान पूर्वक कार्य करते हुए व्यापारियों व नागरिकों से सहायता मांगी। जिलाध्यक्ष संजू नारायण सिंह ठाकुर ने बताया कि हमने आज कश्मीर में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों के अस्त.व्यस्त जन जीवन को पुनरू सामान्य करने के लिए धन व खाद्य सामाग्रियां जुटाने राजधानीवासियों से मदद मांगा। जिसमें हमने भाजपा प्रदेश कार्यालय एकात्म परिसर से जयस्तंभ चौकए मालवीय रोडए गोल बाजारए सदर बाजार सत्ती बाजारए तात्यापाराए रवि भवन मौदहा पारा सहित दो दर्जन से अधिक स्थानों में दुकान संचालको, व्यापारियों सहित आम नागरिकों ने हमारे अभियान से जुड़ते हुए धन के साथ ही साथ खाद्य सामाग्रियों की भी मदद की। आज युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने लगभग एक लाख की राशि सहित क्विंटल की संख्या में खाद्य साम्रागी जुटाये हैं। नागरिकों की खुद आगे बढ़कर बाढ़ प्रभावितों को मिल रही मदद को देखते हुए हमने आगामी दिनों में मंडल स्तर पर मदद रूपी अभियान चलाते हुए धन राशिए खाद्य साम्रागी व कपड़े जुटाने का निर्णय लिया है। भाजयुमो की मदद रुपी अभियान में आज भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय, बजरंग खंडेलवाल, आशीष अग्रवाल, राजेश पांडेय, जंयती पटेल, तुषार चोपड़ा, अनुराग पांडेय, विजय व्यास, अमित साहू, गुंजन प्रजापति, दिनेश डोंगरे दीनाद्ध,विशेष विद्रोही, दिलीप धनगर, दीपक तन्ना, फणीन्द्र तिवारी, प्रणय तिवारी, अनुप खेलकर, विक्रम राजपुरोहित, विनोद रोहरा, जय प्रकाश देवांगन, अरुण सोनी, खेमराज भाखरे, राज प्रजापति, रविन्द्र ठाकुर, सोनू राजपूत, सदाशिव सोनी,  मुकेश नत्थानी, अर्पित सूर्यवंशी, दुलाल मंडल, गीरीश मिश्रा, संजय चौहान, राजेश देवांगन, राजकुमार धीवर, शंकर बाघ, प्रेम बंछोर, प्रकाश तांडी, अनुप जग, सोनू यादव, हितेश कुमार, सहित सैकड़ों की संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
Copyright @ 2019.