राष्ट्रीय (17/09/2014) 
उपचुनाव में हार के लिए 'मोदी जिम्मेदार
पटना। भारतीय जनता पार्टी के सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने उप चुनाव में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि अनुभवी नेताओं को दरकिनार करना बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को महंगा पड़ रहा है। बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने उपचुनाव के परिणाम पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लाल कृष्ण आडवाणी, जसवंत सिंह और वी.एस. खंडूरी जैसे पुराने नेताओं के अनुभव का लाभ पार्टी को लेना चाहिए था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बिहार के उप चुनाव में हार के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को जिम्मेवार ठहराया।
Copyright @ 2019.