राष्ट्रीय (22/09/2014) 
क्या हिंदी फिल्मों से दूर हो जाएंगे सलमान ?
सलमान खान ने रितेश देशमुख की मराठी फिल्म ​'​लय भारी​'​ में एक छोटा-सा रोल निभाया था। अब वे मराठी फिल्म में लीड रोल प्ले करना चाहते हैं।​ सलमान ने अपनी यह इच्छा मराठी फिल्म ​'​संगतो अइका​'​ के म्यूजिक लॉन्च के मौके पर जाहिर की।​

​ ​जब उनसे पूछा गया कि आप मराठी फिल्म में मुख्य भूमिका करना पसंद करेंगे, तो उन्होंने कहा, ​"​बिलकुल, मैं मराठी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाना चाहूंगा।"​ अब देखना यह है कि उनके लिए इतनी भव्य मराठी फिल्म बनाता कौन है?
Copyright @ 2019.