राष्ट्रीय (23/09/2014) 
जोगी अपने गिरेबां में झांके - उपासने
रायपुर। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सच्चिदानंद उपासाने ने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी द्वारा अंतागढ़ उपचुनाव में भाजपा की विजय पर दिये गये बयान की निंदा करते हुए इसे पराजय की खीज बताया है। उपासने ने कहा कि कांगे्रेस की आंतरिक कलह के चलते, कांग्रेस तो अपने प्रत्याशी को चुनाव में उतार तक नही पायी तथा स्वयं कांग्रेस के लोगों ने इसके लिए अजीत जोगी को दोषी बताया तथा उनकी शिकायत कांग्रेस हाईकमान से भी की है। अंतागढ़ की जनता ने डॉ. रमन सिंह की भाजपा सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा प्रत्याशी भोजराग नाग को ऐतिहासिक विजयश्री दिलाई, जिससे बौखलाए अजीत जोगी ऊल जूलूल तथा हास्यस्पद बयान दे रहे हैं। प्रदेश की जनता अजीत जोगी की दमनकारी नीतियों तथा अलोकतांत्रिक तरीकों से बखूबी वाकिफ है तथा ऐसे बयानों को वह खोखली राजनीतिक बयानबाजी को ज्यादा महत्व नहीं देगी।
Copyright @ 2019.