राष्ट्रीय (06/10/2014) 
अनुराग ठाकुर आज मांगेंगे धर्मपाल के लिए वोट
हमीरपुर के सांसद एवं भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर मंगलवार 7 अक्टूबर को राजौंद, बात्ता समेत कई गांवों में धर्मपाल शर्मा के लिए वोट मांगने आएंगे। भाजपा के जिला अध्यक्ष राजपाल तंवर ने बताया कि इस दौरान वे जनसमूह को संबोधित ाी करेंगे और युवाओं को ज्यादा से ज्यादा सं या में राजनीति में आने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि खासकर युवा वर्ग भारतीय जनता पार्टी के साथ है और हर वर्ग का भारी समर्थन मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यप्रणाली का विदेश में भी डंका बज रहा है।
वहीं भाजपा प्रत्याशी धर्मपाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर हर हाथ को काम दिया जाएगा। बेरोजगारी खत्म करना भाजपा का मु य मुद्दा है। बुजुर्गों को स मान दिलाना के लिए उनकी पेंशन दो हजार रुपए प्रतिमाह की जाएगी। खेत में जाने वाले रास्तों को भी पक्का किया जाएगा। कलायत का ऐसा कोई रास्ता नहीं होगा जो कच्चा रह जाए। उन्होंने लोगों से भाजपा का साथ देने का आह्वान किया।
Copyright @ 2019.