राष्ट्रीय (06/10/2014) 
129 माईक्रो आब्जवर्स का किया गया रैंडमाईजेशन
कैथल, 6 अक्तूबर (राजकुमार अग्रवाल): विधानसभा आम चुनाव 2014 के तहत 15 अक्तूबर को जिला की चारों विधानसभाओं में होने वाले चुनाव के लिए केंद्रीय सामान्य तथा पुलिस पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में विधानसभा अनुसार 3155 अधिकारी एवं कर्मचारियों की मतदान डियूटी का रैंडमाईजेशन किया गया। इसके अतिरिक्त 129 माईक्रो आब्जवर्स का भी विधानसभा अनुसार रैंडमाईजेशन किया गया। बूथ वाईज रैंडमाईजेशन 14 अक्तूबर को किया जाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय सामान्य पर्यवेक्षक श्री शशि भूषण लाल सुशील तथा श्री रमेश देवकर, पुलिस पर्यवेक्षक श्री आरवी जोतांगिया, जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एन.के.सोलंकी, पूंडरी विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी श्री अरविंद मल्हान, कैथल विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी नरहरि सिंह बांगड़, उप जिला निर्वाचन अधिकारी पूजा भारती, कलायत विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी सुरेंद्र कुमार, डीआईओ दीपक खुराना आदि मौजूद रहे। 
Copyright @ 2019.