राष्ट्रीय (07/10/2014) 
वोट कैथल के लोगों से और रोजगार एवं विकास नरवाना के लोगों को : अनुराग ठाकुर
भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीयाध्यक्ष अनुराग ठाुकर ने कहा कि कैथल के विधायक रणदीप ङ्क्षसह ने वोट तो कैथल हलके के लोगों से लिए, लेकिन रोजगार, विकास एवं ठेके नरवाना के लोगों को दिए। क्या आप लोग ऐसे लोगों को दोबारा कैथल का विधायक बनाना चाहोगे? 

ठाकुर ने कहा कि अगर आपको रोजगार चाहिए और असली विकास चाहिए तो कैथल के लोगों आपका अपना विधायक बनाना होगा। भाजपा ने राव सुरेंद्र ङ्क्षसह को अपना उम्मीदवार बनाया है, इसे विजयी बनाओ और फिर देखो कि असली विकास क्या होता है। उन्होंने कहा 

कि इस बार दिवाली 23 अक्तूबर की है, लेकिन हरियाणा के लोग 19 को ही दिवाली मनाएंगे। कांग्रेस ने अपने राज में केवल घोटाले करने के सिवाय कुछ नहीं किया, हर रोज मीडिया में नया घोटाला सामने आता था, लेकिन मोदी राज में आज तक एक भी घोटाला सामने 

नहीं आया, क्योंकि मोदी कहते हैं कि न तो खाउंगा और न ही किसी को खाने दूंगा।
Copyright @ 2019.