राष्ट्रीय (08/10/2014) 
रूठों को मना गए चौधरी बीरेंद्र सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता ने मटौर में किया जनसभा को संबोधित
कैथल, 8 अक्तूबर (राजकुमार अग्रवाल)भाजपा प्रत्याशी धर्मपाल शर्मा का किला मजबूत करने के लिए बुधवार को वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह गांव मटौर पहुंचे। यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। रूठे कार्यकर्ताओं को उन्होंने एकता का पाठ पढ़ाया और 

मौका मिलने पर अहसान उतारने का भरोसा दिया। वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र चहल ने बीरेंद्र सिंह की मौजूदगी में दिल से साथ देने का वायदा किया। उन्होंने कहा कि अब भाजपा नेता और कार्यकर्ता एकजुट हो चुके हैं, इसलिए भाजपा की जीत सुनिश्चित है। जनसभा को 

संबोधित करते हुए बीरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सिर्फ भूपेंद्र सिंह हुड्डा की पार्टी बनकर रह गई है। निर्दलीय जयप्रकाश पर निशाना साधते हुए कहा कि वे लोगों को बरगला रहे हैं और मौका मिलते ही किसी का भी राग अलापने लग जाते हैं। उनका अपना कुछ नहीं 

है। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि धर्मपाल शर्मा उनके दोस्त ही नहीं सगे भाई से भी बढ़कर हैं। यहां के लोग यदि धर्मपाल का समर्थन करते हैं तो यह उनका समर्थन होगा। भाजपा प्रत्याशी धर्मपाल शर्मा के पुत्र उमेश शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार बननने पर कलायत हलके में 

इतने विकास कार्य कराए जाएंगे कि पूर्व की अनदेखी बीते दिनों की बात होगी। धर्मपाल शर्मा ने कहा कि बीरेंद्र सिंह उनके बड़े भाई हैं और वे उनके आर्शीवाद से कलायत की सेवा करने के लिए आए हैं। क्षेत्र के लोगों को पूरा मान-समान दिया जाएगा। इस मौके पर मुय 

रूप से लीलू चौसाला, बेदी मटौर, अमित राविश, राजेंद्र चहल, रामकुमार शर्मा और डॉ. राजेंद्र मौजूद रहे।
Copyright @ 2019.