राष्ट्रीय (08/10/2014) 
तिहाड़ में बैठे नेताओं के सहयोग से नहीं बनाएंगे सरकार : संगीत सोम
कैथल, 8 अक्तूबर (राजकुमार अग्रवाल) प्रदेश में सरकार बनाने के लिए तिहाड़ में बैठे नेताओं या भ्रष्टाचारियों से सहयोग नहीं लिया जाएगा बल्कि मतदाताओं के मिल रहे आशीर्वाद से इस बात के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं प्रदेश में इस बार भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बनने जा रही है। उक्त शब्द सरदाना के विधायक संगीत सोम ने कलायत में 360 मुढाढ के एतिहासिक लाल चबूतरे पर जनता को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक जो भी सरकारें रही हैं उन्होंने प्रदेश का विकास करवाना का तनिक भी प्रयास नहीं किया जिसके चलते दुध दही के खाने के लिए वियात हरियाणा प्रदेश में अब जनता को सही प्रकार से रोटी भी नसीब नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि जो नेता व पार्टी बहनोई व दामाद के चक्कर में उलझे हो भला उन्हें प्रदेश की जनता या प्रदेश के विकास से क्या लेना देना। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार के दौरान हर बार पेट्रो पदार्थों के दामों में बढ़ौतरी होती रही जबकि भाजपा की सरकार आने पर जब से प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी ने कार्यभार संभाला है तब से निरंतर डीजल व पैट्रोल के दामों में गिरावट आ रही है। क्षत्रिय समाज के लोगों को संबोधित करते संगीत सोम ने कहा कि यह कौम ऐसी है जिसने देश की आन-बान व शान को बनाए रखने के लिए हमेशा अपनी जान की बाजी लगाने की परवाह नहीं की। उन्होंने कहा कि कुछ पाॢटयों द्वारा इतिहास से क्षत्रिय समाज को मिटाने का प्रयास किया मगर उन्हें इस बात की जानकारी नहीं कि अगर इतिहास से क्षत्रिय समाज को बाहर कर दिया जाए तो इतिहास भी नहीं बच पाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों के जो भी प्रधानमंत्री रहे उसमें चाहे पाकिस्तान हो या अन्य देश उन्होंने भारत को वह तवज्जो कभी नहीं मिली जो आज नरेंद्र भाई मोदी के प्रधानमंत्री बनने के पश्चात देश को मिल रही है। सोम ने कहा कि अगर देश को उन्नति के पथ पर आगे बढ़ाना है तथा हरियाणा प्रदेश का समुचित विकास करवाना है तो मतदाताओं को मतदान के समय केवल मात्र नरेंद्र मोदी या फिर कमल का बटन ही दिखाई देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज अमेरिका जैसे देश नरेंद्र मोदी के लिए पलकें बिछाए बैठे हैं जो कि सभी भारतीयों का समान है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों के चलते न केवल गुंडागर्दी चरम सीमा पर है बल्कि भय,भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा कि सभी प्रकार की बीमारियों का कलेश काटने के लिए भाजपा प्रत्याशी धर्मपाल शर्मा को विजयी बनाने का कार्य करें ताकि केंद्र द्वारा विकास के लिए जो भी अनुदान राशि जारी की जाए उसमें हरियाणा प्रदेश विशेषकर कलायत हलका की भागेदारी भी सुनिश्चित रहे। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश राणा ने न केवल अपना दिया हुआ इस्तीफा वापिस लिया बल्कि पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में पूरा प्रचार करने की जिमेवारी भी ली। आयोजित हुए कार्यक्रम में कैप्टन राजकुमार राणा, कर्नल महेंद्र राणा, अंवल ङ्क्षसह राणा, रङ्क्षवद्र सूर्यवंशी, संजीव राणा, राजीव जैलदार, रङ्क्षवद्र धीमान व ब्रह्मपाल राणा सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी व कार्यकत्र्ता मौजूद थे।
Copyright @ 2019.