राष्ट्रीय (09/10/2014)
महिला ने बहादुरी दिखाकर पकडे झपटमार
नई दिल्ली। भजन पूरा इलाके में एक महिला की बहादुरी ने दो लुटेरों को जेल की हवा खिला दी। बाइक सवार दोनों लुटेरों ने महिला की चेन छीन कर फरार होने का प्रयास कर रहे थे लेकिन महिला और एक युवक की बहादुरी के चलते दोनों को पकड़ लिया गया। पुलिस के अनुसार एक महिला यमुना विहार सी -1 स्कूल के पास से गुजर रही थी तभी हौंडा की सीबीआर बाइक पर सवार दो लुटेरो ने उसके गले की चैन छीन ली, और भागने का प्रयास करने लगे लेकिन महिला ने एक दूसरी महिला की बाइक पर बैठ कर दोनों लुटेरों का शोर मचाते हुए पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ दुरी पर जाने के बाद राहगीरों ने उनको रोक लिए और बाइक चला रहे युवक को पकड़ लिया जबकि दूसरा बाइक से उतर कर भागने लगा तभी बाइक सवार युवक दीपकी तिवारी ने उसका पीछा करके उसे पकड़ लिया। पकडे गए दोनों आरोपियों की पहचान विशाल और विकास के रूप में हुई है। |
Copyright @ 2019.