राष्ट्रीय (27/10/2014) 
कांग्रेस रायपुर एवं दुर्ग संभाग के पदाधिकारियों की हुई बैठक

रायपुर/27 अक्टूबर 2014 छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के रायपुर एवं दुर्ग संभाग के सांसदविधायक गणजिला प्रभारी पदाधिकारीप्रदेश पदाधिकारीजिला एवं शहर कांग्रेस के अध्यक्षजिला एवं शहर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की बैठक दोपहर 12 बजे कांग्रेस भवन रायपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और कांग्रेस विधायक दल के नेता टी.एस. सिंहदेव की उपस्थिति में संपन्न हुआ। बैठक में निम्न विषयों पर चर्चा हुई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियमानुसार पूर्व में जिला कांग्रेस कमेटी एवं कांग्रेसजनों को सदस्यता बहियां वितरित की गई थी। उन बहियों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में जमा करने के पश्चात फिर से नई बहियां ली जा सकती है। प्रायः देखने में आया है कि सभी जिलों के विधानसभा के पोलिंग बूथवार बहिया जिला अध्यक्षों के द्वारा ली गई है। जिन जिलों में पोलिंग बूथ से कम सदस्यता बहियां गई हैवे चाहे तो और ले सकते है। आसन्न नगरीय निकाय चुनाव 2014 में सभी नगरीय निकाय क्षेत्र. के वार्डो मे वार्ड कमेटी का गठन करना आवष्यक है। इसके लिये चाहे 11-21-31 सदस्य हो अपने सुविधानुसार कर सकते है। इसमें सभी वर्गो का समावेश होना चाहिये। ध्यान रहे वार्ड कमेटी में दूसरे दल के सदस्य न हो। प्रत्याशी चयन का काम उन्ही के द्वारा किया जायेगा। किसी का नाम नहीं कटेगा। वार्ड कमेटी के द्वारा सिर्फ प्रत्याशी चुनकर टिकट देना ही नहीं हैउस प्रत्याशी को जीताने का काम भी वार्ड कमेटी की होगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पर्यवेक्षक भी भेजा जायेगा। जो सभी वार्ड में बैठक लेकर योग्य प्रत्याशी का चयन कर सके। नवंबर 2014 को प्रस्तावित आर्थिक नाकेबंदी के तहत पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय/राजमार्ग एवं जिला में व्यवस्तम मार्गो पर परिवहन एवं माल वाहक गाडि़यों के आवागमन की चक्काजाम करना है। बसो एवं यात्री बसो को छोड़कर साथ ही शहर को बिना प्रभावित किये। वरिष्ठ नेताओंजिला प्रभारी पदाधिकारीविधायक/विधायक प्रत्याशी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों सहित सभी कांग्रेसजनों के द्वारा इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को गंभीरता से करना है। राज्य सरकार के द्वारा प्रदेश में तीसरी बार सत्ता में काबिज होने के उपरांत जन विरोधी एवं किसान विरोधी नीतियों को दमनपूर्वक जनता पर थोप रही है। इसी के तहत राशन कार्ड सत्यापन के नाम पर कटौती करनेएकड़ में 10 क्विंटल धान खरीदी एवं पंजीयन के नाम पर किसानो को परेषान करने साथ ही प्रदेश की मनरेगा योजनाओं पर 1400 करोड़ की राषि कटौती करने का काम कर रही है। राज्य सरकार किसानो के साथ बड़ा छल किया हैछत्तीसगढ़ निर्माण के बाद राज्य में किसी भी पार्टी सत्ता में काबिज हो किसानो से धान का समर्थन मूल्य में खरीदी होती रही है। प्रतिवर्ष धान खरीदी नवंबर से शुरू होती थी उसे इस बार बढ़ाकर दिसंबर कर दिया गया है। उसी प्रकार सोसायटी के माध्यम से 18 से 24 क्विंटल खरीदी किया जाता था परंतु इस बार पंजीयन के साथ ही 10 क्विंटल खरीदी के नाम पर किसानों को परेषान किया जा रहा है। जिससे कम धान खरीदना पड़ेगा। इस आंदोलन के लिये क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों से समर्थन में हस्ताक्षर लेना है। अगर किसी जन प्रतिनिधि (मंत्री/विधायक) के द्वारा समर्थन में हस्ताक्षर नहीं दिया जाता है तो उनके कार्यक्रम का घेराव किया जायेगा। मुख्यमंत्री/मंत्रियों के किसी कार्यक्रम में मंच साझा न करे। अगर करते है तो किसानों के धान का समर्थन मूल्य का मुद्दा अवष्य उठायें। इसी के तहत कल धमतरी में नगर निगम के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का घेराव में लगभग 5000 कांग्रेसी सम्मिलित हो। 14 नवंबर को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की 125वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एवं अतंराष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा समस्त जिलाशहरनगरब्लाक कांग्रेस कमेटी को कार्यक्रम आयोजित करने हेतु निर्देषित किया गया है। बैठक में घनाराम साहूअंबिका मरकामगिरवर जंघेलहलधर साहूविकास उपाध्यायधनेन्द्र साहूअमरजीत चावलामोहन लालवानीकिरणमयी नायकभोलाराम साहूरविन्द्र चैबेमो. अकबरअरूण वोराअमितेश शुक्लपी.आर. खुंटेअनिता रावटेताम्रध्वज साहू ने अपने विचारों एवं सुझाव से अवगत कराया। बैठक का संचालन प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन ने किया। इस अवसर पर दुर्ग सांसद ताम्रध्वज साहूविधायकगण धनेन्द्र साहूअरूण वोराअमितेश शुक्लगुरूमुख सिंह होराअनिला भेडि़याराजेन्द्र कुमार रायभोलाराम खुज्जीपूर्व नेता प्रतिपक्ष रविन्द्र चैबेपूर्व विधायक एवं मंत्री मो. अकबरकोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवालउपाध्यक्षगण पीआर खूंटेघनाराम साहूमहामंत्री गण शैलेश नितिन त्रिवेदीगिरीश देवांगनदीपक दुबेनंदिनी साहूअटल श्रीवास्तवसचिव अजय साहूसूर्यमणी मिश्राविकास दुबेसलाम रिजवीगिरधारी यादवआयषा सिद्दीकीतुलसी साहूमहेश दुबेरऊफ कुरैशीअब्दुल गनी खानविलसन डिसूजाधर्मेन्द्र यादवएजाज ढेबरहरदीप सिंह बेनीपालनिवेदिता चटर्जीआनंद कुकरेजाआफताब आलमप्रवीण वर्मारमेश वल्र्यानी

Copyright @ 2019.