राष्ट्रीय (01/11/2014) 
आर्थिक नाकेबंदी, कांग्रेस कर रही किसानों को दिग्भ्रमित-भाजपा
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शिवरतन शर्मा व भूपेन्द्र सवन्नी ने कांग्रेस नेताओं द्वारा की जा रही आर्थिक नाकेबंदी को हास्यास्पद बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों के आर्थिक नाकेबंदी की नौटंकी से प्रदेश की जनता परेशान है। जनता के आंखों में धूल झोंकने और दिग्भ्रमित करने का प्रयास कांग्रेस पार्टी के नेता लगातार कर रहे हैं। किसान जाते हैं कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के हितैषी है। गांव-गरीब और किसानों की चिंता राज्य सरकार का प्रमुख उद्देश्य है। किसानों के जीवन में खुशहाली लाने का प्रयास हमेशा से भाजपा करती आ रही है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांगे्रस के आर्थिक नाकेबंदी से स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से जानना चाहा है कि जब 10 साल से केन्द्र में यूपीए की सरकार थी, तब कांग्रेस पार्टी के नेता किसानों के हित की चिंता क्यों नहीं करते थे? राज्य में जोगी की सरकार थी, उस समय किसानों के धान को डूबो-डूबो कर खरीदा जाता था। किसानों पर लाठी चार्ज किया जाता था। कांग्रेसी अपने काले कार्यकाल को भूल कर भाजपा सरकार पर आरोप-प्रत्यारोप करने में लगे हुए है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं को विपक्ष की सकारात्मक भूमिका का निवर्हन करते हुए किसानों के हित में काम करना चाहिए। किसानों को भ्रमित करने का कोई हक नहीं है। किसानों को बरगलाकर आंदोलन में करना चाह रहे हैं। लेकिन प्रदेश के किसान भाई राज्य सरकार के पक्ष में है। वे राज्य सरकार का पूरा समर्थन करेंगे। राज्य सरकार किसानों की चिंता करते हुए आ रही है और आगे भी करते रहेगी। किसानों को धान बेचने में किसी भी तरह के परेशानियों का सामना करना नहीं पड़ेगा और समय पर उन्हें भुगतान प्राप्त हो जावेगा, यह व्यवस्था भाजपा सरकार सुनिश्चित करेगी।
Copyright @ 2019.